देहरादून, दिसम्बर 20 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शासकीय कार्यों की व्यस्तता के बीच कार्मिकों की ओर से खेल गतिविधियों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि खेल जीवन में अनुशासन लाने के साथ-साथ तनाव को दूर करता है और शरीर को स्वस्थ रखता है। उन्होंने कहा कि निरोगी रहना मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है और खेल इस दिशा में सबसे प्रभावी माध्यम है। शनिवार को सीएम धामी ने परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब की ओर से आयोजित 10वीं अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सीएम ने स्वयं बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड हर क्षेत्र में देश के सामने एक उदाहरण बनकर उभर रहा है। राज्य परिवर्तन की ओर अग्रसर है और नव...