मुजफ्फरपुर, मई 16 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। खेल भवन में शनिवार को दो दिवसीय मुजफ्फरपुर समर इंडोर बाल ओलंपियाड का शुभारंभ हुआ। युग सृजन के मुजफ्फरपुर खेल विकास कार्यक्रम के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में करीब दो दर्जन स्कूलों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। पहले दिन कुश्ती, ताइक्वांडो, वुशु और कराटे प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। कुश्ती में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया, वहीं ताइक्वांडो, वुशु और कराटे में प्रतिभागियों ने अपनी तकनीक और कौशल से दर्शकों को प्रभावित किया। यह भी पढ़ें- कुश्ती प्रतियोगिता में जतिन ओवरआल चैंपियन रहेप्रतियोगिता का उद्घाटन कार्यक्रम का उद्घाटन खेल विकास कार्यक्रम के चेयरमैन अनिल कुमार सिन्हा, युग सृजन के अध्यक्ष संजय कुमार केजरीवाल, आयोजन अध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा, जीडी मदर स्कूल के निदेशक पंकज कुमार, वार्ड पार...