खेल भवन में प्रतियोगिता का आज होगा आयोजन
सहरसा, मई 30 -- सहरसा। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर 31 मई को एक दिवसीय जिला वूशु प्रतियोगिता का आयोजन खेल भवन सहरसा में आयोजित किया जाएगा। जिला वूशु संघ के संरक्षक रोशन सिंह धोनी ने कहा की नशा के विरुद्ध खेल का यह कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा और जिला प्रशासन के सहयोग से जिला के विभिन्न खेल संघ के द्वारा नशा के विरुद्ध खेल को आगे बढ़ाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।कल जिले के लगभग 100 खिलाड़ियों के बीच आपस में चाइनीस मार्शल आर्ट जिसे वूशु के नाम से जाना जाता है इसकी प्रतियोगिता की जाएगी। जिला वूशु संघ के सचिव मनीष कुमार ने बताया कैडेट , सब जूनियर ,जूनियर,यूथ एवं ओपन आयु वर्ग के बालक, बालिका भाग लेंगे । यह भी पढ़ें- खेल प्रतियोगिता का आयोजन कल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.