लखनऊ, जून 19 -- सिराज खान मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट लीग लखनऊ, संवाददाता। यह भी पढ़ें- सीएएल पिंक, ब्राउन और एसएमआर अकादमी की जीतखेल में जीत सिराज खान मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में सीएएल पर्पल, सीएएल व्हाइट, ब्ल्यू इंटरनेशनल स्पोर्ट्स क्लब और यूथ क्रिकेट क्लब ने जीत के साथ पूरे अंक बटोरे।सीएएल व्हाइट की जीत प्लेफिट मैदान पर सीएएल व्हाइट ने सीएएल ब्लैक को 154 रनों के विशाल अंतर से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए व्हाइट ने सात विकेट खोकर 249 रन बनाये। रुद्र यादव ने 86 गेंदों में 24 चौके की सहायता से 119 रनों की पारी खेली। जवाब में ब्लैक टीम आठ विकेट खोकर 95 रन बना सकी। व्हाइट की ओर से शिवा और कार्तिक मिश्रा ने तीन-तीन विकेट चटकाये।ब्ल्यू इंटरनेशनल की जीत एसएआर ग्राउंड पर ब्ल्यू इंटरनेशनल स्पोर्ट्स क्लब...