लखनऊ, दिसम्बर 23 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश नॉन ओलंपिक एसोसिएशन, सनातन महापरिषद उत्तर प्रदेश और श्रीमद् दयानंद बाल सदन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को राष्ट्रीय गणित दिवस संगोष्ठी आयोजित की गई। मोती नगर स्थित श्रीमद् दयानंद बाद सदन में आयोजित संगोष्ठी का उद्घाटन पूर्व खिलाड़ी कुलदीप रस्तोगी ने किया। इस अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के गणित एवं खगोल विज्ञान के प्रो. डॉ. श्याम किशोर ने ट्रांसफार्मेशन ऑफ फियर इनटू फन यूसिंग वैदिक मैथ्स पर व्याख्यान दिया। संगोष्ठी की शुरुआत में गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला गया। उत्तर प्रदेश नॉन ओलंपिक एसोसएिशन के सचिव एक सक्सेना ने बताया कि इस संगोष्ठी का उद्देश्य बच्चों को खेल-खेल में मैथ सिखाना रहा। कैसे आसानी से वे बड़े प्रश्न हल कर सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...