लखनऊ, दिसम्बर 22 -- लखनऊ, संवाददाता। सांसद खेल महोत्सव मोहनलाल गंज के दूसरे दिन वॉलीबाल, खो-खो और कबड्डी के मुकाबले खेले गये। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के वॉलीबाल कोर्ट पर खेले गए मुकाबले में महिला सीनियर और जूनियर वर्ग में बख्शी का तालाब चैंपियन बनी जबकि मोहनलालगंज टीम उपविजेता रही। खो-खो महिला के सीनियर वर्ग में भी बख्शी का तालाब और मोहनलाल गंज क्रमश: विजेता और उपविजेता रहे। जूनियर वर्ग में सरोजनी नगर टीम ने बाजी मारी जबकि मोहन लाल गंज की टीम रनर अप रही। चौक स्टेडियम में महिला कबड्डी के मुकाबले खेले गये। इसके सीनियर वर्ग में सरोजनी नगर और जूनियर वर्ग में मलिहाबाद चैंपियन रही। मोहनलाल गंज की टीम सीनियर और जूनियर दोनों वर्गों में रनर अप रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.