हल्द्वानी, मई 8 -- हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी के खेल प्रशिक्षकों को अब मैदान पर उतरने से पहले अपनी पूरी योजना साझा करनी होगी। खिलाड़ियों को अधिक हुनरमंद बनाने और उनके प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए खेल विभाग ने नया 'प्रशिक्षण रोडमैप' तैयार किया है। इसके तहत प्रत्येक कोच को अपने पूरे सप्ताह के प्रशिक्षण शेड्यूल की जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी को देनी होगी। शुक्रवार को जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत ने हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम और गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में कार्यरत 25 से अधिक खेल प्रशिक्षकों की बैठक ली। इसमें उन्होंने खेल प्रशिक्षकों को निर्देश दिए कि वे खिलाड़ियों के कौशल को निखारने के लिए क्या विशेष रणनीति अपना रहे हैं, इसका लिखित विवरण उपलब्ध कराएं। कहा कि खिलाड़ियों को केवल शारीरिक रूप से ही नह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.