पूर्णिया, फरवरी 17 -- कसबा, एक संवाददाता।पूर्णिया विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय एथेलेटिक्स खेल 2025-26 में कसबा एमएल आर्य कॉलेज का पूरी तरह दबदबा रहा। बीते 9 फरवरी से लेकर 12 फरवरी के दौरान आयोजित एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में कसबा एमएल आर्य कॉलेज की छात्राओं ने ओवर ऑल रनरअप में तीन स्वर्ण, एक रजत एवं चार कास्य पदक प्राप्त किये। इतने पदक एक साथ महाविद्यालय के छात्राओं द्वारा जीतने की खुशी में सोमवार को कसबा एमएल आर्य कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य रीता सिन्हा ने छात्रा वर्ग में एमएल कॉलेज के इस शानदार प्रदर्शन के लिए कॉलेज खेल पदाधिकारी प्रो. हरिशंकर कुमार एवं सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि सीमांचल क्षेत्र में एमएल आर्य कॉलेज बालिका खेलकूद में एक सशक्त टीम के रूप मे...