मुरादाबाद, फरवरी 18 -- मुरादाबाद। जीके गॉड कृष्णा पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप से लेकर नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी तक के विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कंगारू रेस, फ्रॉग रेस, लेमन रेस और बैग रेस जैसी रोचक स्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। खेल मैदान में बच्चों का उत्साह और ऊर्जा देखते ही बन रही थी। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शारीरिक रूप से सक्षम बनाना, उनमें आत्मविश्वास विकसित करना तथा खेल भावना को प्रोत्साहि...