उन्नाव, फरवरी 25 -- उन्नाव। राजकीय पालीटेक्निक दही में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में कम्प्यूटर साइंस की नैयंशी और जियाउर्ररहमान ओवरआल चैंपियन बने। 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अनुराग सिंह प्रथम, ईश्वर द्वितीय व शैलेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद बालक वर्ग में जियाउर्रहमान ने प्रथम ईश्वर ने द्वितीय एवं सौरभ सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जैवलिन थ्रो बालक वर्ग में निखिल जायसवाल ने प्रथम हिमांशु द्वितीय स्थान एवं आयुष ने तृतीय प्राप्त किया। 200 मीटर बालक वर्ग में यश शर्मा, सौरभ सिंह व संजय ठाकुर पहले तीन स्थानों पर रहे। तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं दिव्यांगजन कैटेगिरी से म्यूजिकल चेयर एवं 50 मीटर दौड़ में आकाश मौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य और विभागाध्यक्ष अनिमेष साहू, प्रेम चन्द्र सोनकर, अजय कुमार दुवे ने सभी व...