खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लौटीं सपना का स्वागत
रांची, मई 7 -- रांची। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, धुर्वा की नौवीं की छात्रा सपना कुमारी हरियाणा के रोहतक में आयोजित अंडर-17 बालिका वर्ग खेल प्रतियोगिता में शामिल होकर गुरुवार को विद्यालय लौटीं। प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुषमा किंडो ने उनकी सफलता पर हर्ष जताते हुए कहा कि स्कूल शिक्षा के साथ खेलों को भी निरंतर बढ़ावा दे रहा है। शारीरिक शिक्षक श्रवण कुमार यादव ने सपना के कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने की उम्मीद जताई। यह भी पढ़ें- अंडर-14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मिला गोल्ड
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.