हापुड़, अगस्त 30 -- डीएवी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आर्य समाज की महामंत्री रेखा गोयल, अमित शर्मा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.विनीत त्यागी द्वारा संयुक्त रुप से मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। स्कूल में विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें वॉलीबॉल, खो खो, कबड्डी, सामूहिक दौड़ कराई गई। प्रधानाचार्य डॉ.विनीत त्यागी ने विद्यार्थियों को नियमित रुप से खेलों में भाग लेने अनुशासन बनाए रखने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- डीएवी गिद्दी में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया यह भी पढ़ें- डीएवी कास्टर टाउन में धूमधाम से मना राष्ट्रीय खेल दिवस यह भी पढ़ें- डीएवी गांधीनगर में ध्...