पीलीभीत, सितम्बर 2 -- पीलीभीत। पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज खमरिया पुल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कालेज परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य बबितारानी ने खेल प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्हें भविष्य में खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ रहता है। आज खेल क्षेत्र में कॅरियर की बहुत संभावनाएं हैं।...