मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- मुजफ्फरनगर राइट टू फाइट ताइक्वांडो एकेडमी के तत्वावधान में डी.ए.वी. कॉलेज के खेल परिसर में सब जूनियर व जूनियर वर्ग की ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया। उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने किया। डा. निर्वाल ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं और खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। कार्यक्रम आयोजक एवं ताइक्वांडो कोच रॉबिन कटारिया एवं ज्वाइंट स्क्रेटरी अभिषेक कुमार ने भी प्रतिभागी छात्रों का उत्साह वर्धन किया। मुख्य अतिथि डा.वीरपाल निर्वाल ने प्रतिभागी छात्र छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।प्रतियोगिता में राष्ट्रीय खिलाड़ी मो. असद, सीमा, विनीत व मो. अशरफ ने खिलाड़ियों को ताइक्वांडो के गुर सिखाए। निशांत, लविश, ऋषभ, देवां...