बोकारो, जून 18 -- श्रीलंका के दांबुला में आयोजित त्रिकोणीय सीरीज में भारत ए ने अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इस जीत में बोकारो के युवा क्रिकेटर कुमार कुशाग्र ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर अहम योगदान दिया। अब फाइनल में भारत ए का मुकाबला श्रीलंका ए से होगा। बुधवार को खेले गए मुकाबले में भारत ए की ओर से कप्तान तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र और प्रियांश आर्य ने शानदार अर्धशतक लगाए। कुमार कुशाग्र ने 58 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी कर टीम को 319 रनों के मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- इंडिया ए का ट्राई नेशन ए सीरीज फाइनल किसके साथ, कब होगा मैच? समझें पूरा समीकरण कुमार कुशाग्र इससे पहले भी झारखंड क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चु...