खेल पर्व पर 14 वर्षीय बालकों की हॉकी प्रतियोगिता कराई जाएंगी:खेल अधिकारी
हापुड़, अगस्त 25 -- खेल निदेशालय खेल भवन लखनऊ के निर्देशानुसार गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 29 अगस्त 2026 को हॉकी के जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिवस को खेल पर्व मनाया जायेगा। इसमें 14 वर्षीय बालकों की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन एसए इंटर कॉलेज स्कूल हापुड़ में किया जायेगा। उप क्रीड़ा अधिकारी अरुणा सिरोही ने बताया कि उक्त हॉकी प्रतियोगिता में अपने स्कूल कालेज की टीम की सूची आधार कार्ड सहित जिसमें 16 खिलाड़ी एवं 1 टीम मैनेजर कुल 17 सदस्यों की सूची अपने लैटर पैड पर दी जानी है। छात्र का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि अंकित करते हुए 27 अगस्त तक हर दशा में जिला खेल कार्यालय हापुड़ को भेजें ताकि स्कूल कालेज की हॉकी टीम को उक्त प्रतियोगिता में शामिल किया जा सके। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हॉकी प्रतियोगिता का आयो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.