लखनऊ, अप्रैल 10 -- लखनऊ, संवाददाता। धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश हॉकी टीम ने 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। बिहार के राजगीर में सेमीफाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने पंजाब को एक तरफा मुकाबले में 6-2 के बड़े अंतर से मात दी। मैच की शुरुआत से ही उत्तर प्रदेश ने दबदबा बनाए रखा। शाहरुख अली ने 11वें मिनट में पहला फील्ड गोल कर टीम का खाता खोला। इसके बाद नीतीश यादव ने 26वें और 29वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई। खेल के उत्तरार्ध में भी टीम का आक्रमण जारी रहा। शिवम यादव, केतन कुशवाहा और राहुल यादव के शानदार गोलों की मदद से उत्तर प्रदेश ने मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा कर दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए शाहरुख अली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उत्तर प्रदेश म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.