रांची, सितम्बर 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड के खेल निदेशक छवि रंजन ने रविवार को नामकुम स्थित आरके आनंद लॉन बॉल स्टेडियम का दौरा कर सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से बातचीत कर उनके खेल अनुभवों और समस्याओं की जानकारी ली। निदेशक ने खुद भी मैच खेलकर खेल के बारीकियों और नियमों को समझा। उन्होंने खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि खेल विभाग उनके और स्टेडियम के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर झारखंड लॉन बॉल संघ की अध्यक्ष शीतल झा ने कहा कि राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार पदक जीतकर झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। कार्यक्रम में संघ के सचिव मधुकांत पाठक, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रूपा रानी तिर्की, लवली चौबे, सुनील बहादुर सहि...