गुड़गांव, अप्रैल 1 -- गुरुग्राम। अप्रैल के साथ ही जिले में खेल गतिविधियों की नई शुरुआत हो गई है। जिला खेल विभाग के तहत संचालित खेल नर्सरियों की शुरुआत बुधवार से कर दी गई। फिलहाल पहले चरण में सरकारी मैदानों में चलने वाले खेल केंद्रों को शुरू किया गया है, जबकि अन्य केंद्रों की सूची निदेशालय की ओर से आना अभी बाकी है। इसके बाद ही प्राइवेट सेंटरों को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। पहले दिन ही शहर के विभिन्न खेल मैदानों में खिलाड़ियों का उत्साह देखने को मिला। ताऊ देवीलाल स्टेडियम, नेहरू स्टेडियम, भंगरोला स्टेडियम, अजीत स्टेडियम समेत कई स्थानों पर खिलाड़ियों ने पहुंचकर नियमित प्रशिक्षण की शुरुआत की। जिला खेल विभाग के तहत संचालित करीब 21 खेल प्रशिक्षकों ने अपने-अपने खेलों में नर्सरियों का संचालन शुरू किया और खिलाड़ियों को बेसिक से लेकर एडवांस स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.