खेल नर्सरियों में सुविधाओं की जांच होगी
फरीदाबाद, मई 27 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले में संचालित खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं और प्रशिक्षण व्यवस्था की अब गहन जांच होगी। इस संबंध में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने मंगलवार को जिला खेल अधिकारियों के साथ हुई बैठक में निर्देश जारी किए। अधिकारियों को 15 दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर विभाग को सौंपने के आदेश दिए गए हैं। खेल मंत्री ने स्पष्ट कहा है कि यदि कोई जिला खेल अधिकारी निर्धारित समय में रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करता है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभागीय सूत्रों के अनुसार हाल ही में खेल नर्सरियों को लेकर कई शिकायतें सामने आई थीं। इनमें खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण नहीं मिलने, खेल सुविधाओं की कमी, उपकरणों की अनुपलब्धता और खिलाड़ियों की उपस्थिति से जुड़ी अनियमितताओं की शिकायतें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.