सिमडेगा, अगस्त 29 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर उच्च विद्यालय, लचरागढ़ में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम प्रधानाचार्य राजेंद्र साहू की अगुआई में तथा खेल प्रमुख प्रमोद पाणिग्राही और भागीरथी सिंह की देखरेख में हुआ। यह भी पढ़ें- सरस्वती शिशु मंदिर में खेल प्रतियोगिताओं के साथ मना राष्ट्रीय खेल दिवसमुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य अतिथि संत दामोनिक कॉलेज के प्राचार्य फा क्लेमेंट लकड़ा, विशिष्ट अतिथि लचरागढ़ टीओपी के एएसआई जितेंद्र सिंह, प्रोफेसर कामिल बाड़ा एवं प्रधानाचार्य राजेंद्र साहू ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग है। इससे बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क...