बांदा, दिसम्बर 6 -- बांदा। संवाददाता खेल दिवस पर शनिवार को पैरा मेडिकल कॉलेज एंड नर्सिंग स्कूल,तिंदवारा में खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें बीएससी (नर्सिंग), जीएनएम, एएनएम व डीपीटी की छात्राओं ने अपनी मेधा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने मेडल देकर पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि एसडीएम इरफान उल्ला खां ने फीता काटकर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने 100 मीटर दौड़, गोलाफेंक जेवलिन थ्रो, डिस्क थ्रो, लेमन रेस, म्यूजिकल चेयर आदि प्रतियोगिताओं में दम दिखाया। मैच रेफरी जितेंद्र कुमार, फैजान मसूदी, पारुल विश्वकर्मा रहीं। विजयी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर चेयरमैन मकबूल अली खान, डायरेक्टर जरीना खान, डॉ.ज्ञान प्रकाश सहित राजकीय महिला महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ.जितेन्द्र कुमार, फात्...