खेल दिवस पर टीम ने 2-1 से जीता मुकाबला
लखीमपुरखीरी, अगस्त 29 -- राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 121 वीं जयंती कृषक समाज इंटर कॉलेज में समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं कॉलेज प्रबंधक रवि प्रकाश वर्मा ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर विद्यालय की ए और बी टीम के बीच हॉकी मैच खेला गया। मैच के आठवें मिनट में ए टीम के कप्तान मुन्ना ने पहला गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। 17वें मिनट में बी टीम के खिलाड़ी तौसीन ने गोल कर मैच बराबरी पर ला दिया। दूसरे हाफ में मैच के अंतिम मिनट में ए टीम के कप्तान मुन्ना ने निर्णायक गोल कर अपनी टीम को 2-1 से जीत दिलाई। यह भी पढ़ें- खो-खो में टीम अभिमन्यु ने मारी बाजी मैच में अंपायरिंग का दायित्व वीरेंद्र भारद्वाज और पीटीआई सरोज कुमार वर्मा ने निभाया। मैच समाप्त होने के बाद म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.