झांसी, जुलाई 1 -- झांसी, संवाददाता। पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में पकड़ने के बाद खेल दिखा रहे सपेरे को जहरीले सांप ने डस लिया। सर्पदंश से इलाज के दौरान झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिवपुरी (मप्र) के टोडा गांव निवासी बिच्छू आदिवासी सांप पकड़कर छोड़ने का काम करता था। बीते रोज गांव में एक जहरीला सांप निकला था। जिसे पकड़ने के लिए बिच्छू को बुलाया गया। उसी किसी तरह सांप को काबू में किया। इसके बाद लोगों के कहने पर वह सांप का खेल दिखाने लगा। इसी बीच सांप ने उसे डस लिया। इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। बिच्छू आदिवासी की हालत देख वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। उसे तुरंत अस्पताल ले गए। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झां...