लखनऊ, दिसम्बर 22 -- लखनऊ, संवाददता। लखनऊ के डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय को एशियन हैंडबॉल फेडरेशन (एएचएफ) का काउंसिल मेंबर चुना गया। साउथ एशियन हैंडबॉल फेडरेशन के महासचिव एवं हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डॉ. आनंदेश्वर पाण्डेय को कैरो (इजिप्ट) में हुई एशियन हैंडबॉल फेडरेशन की आर्डिनरी कांग्रेस की बैठक में मेंबर चुना गया। इस बैठक में 36 देशों के प्रतिनिधि मौजूद रहे और इस दौरान पांच काउंसिल मेंबर चुने गये। इनमें डॉ. आनंदेश्वर पाण्डेय को निर्वाचित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर शहर और प्रदेश के खेल संघों ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.