खेल जीवन जीने की कला-रचना दुबे
सोनभद्र, अगस्त 30 -- अनपरा,संवाददाता। डीएवी परासी में राष्ट्रीय खेल दिवस अत्यंत उल्लास, उमंग और प्रेरणादायी वातावरण में मनाया गया।विद्यालय की प्राचार्या रचना दुबे द्वारा मेजर ध्यानचंद के चित्र पर श्रद्धासुमन व माल्यार्पण अर्पित कर अपने सम्बोधन में कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला और अनुशासन का माध्यम हैं। बारहवीं कक्षा की खेल कैप्टन नैना गुप्ता व कक्षा द्वितीय की छात्रा शिरीन यासीन ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि खेल शारीरिक सुदृढ़ता के साथ-साथ मानसिक एकाग्रता और चारित्रिक विकास के लिए अपरिहार्य हैं। समारोह में विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। मंच संचालन छात्रा किरण यादव द्वारा किया गया। यह भी पढ़ें- फ्रंट ग्रेबियल उच्च विद्यालय धवैया में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस दिवस यह भी पढ़ें- समसारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.