रांची, फरवरी 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। इसमें 500 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा निदेशालय के निदेशक सुधीर बाड़ा ने कहा कि खेल न सिर्फ शारीरिक फिटनेस प्रदान करता है, बल्कि मानसिक शांति भी देता है। खेल युवाओं की क्षमताओं को निखरता है और जीवन को अनुशासित बनाता है। उन्होंने कहा कि जीत और हार दोनों ही अनुभव हैं और खेल हमें जीवन का सबसे बड़ा संदेश देते हैं। खेलोत्सव में 1500 मीटर, 100 मीटर दौड़ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं, शिक्षक वर्ग में गुब्बारा फोड़, म्यूजिकल चेयर, सुई-धागा दौड़ आदि का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य डॉ फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, डीन फादर सुधीर कुमार, डॉ अजय अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.