समस्तीपुर, मार्च 10 -- विभूतिपुर। प्रखंड के मध्य विद्यालय राघोपुर में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में युवा शक्ति क्लब विभूतिपुर के द्वारा दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा शक्ति क्लब के अध्यक्ष केशव बाबू व संचालन शिक्षक नवो चौधरी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापक हरे कृष्ण ईश्वर व अन्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। मौके पर पूर्व प्रधानाध्यापक हरे कृष्णा ईश्वर ने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है,यह शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है साथ ही मानसिक रूप से भी सबलता प्रदान करता है। वही खेल अनुशासन में रहने की भी सीख देती है। खेल से सौहार्दप...