प्रयागराज, मार्च 10 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए रेलवे के शैक्षणिक संस्थानों और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टाफ बेनिफिट फंड के तहत अनुदान राशि जारी करने को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों के महाप्रबंधकों को आदेश जारी कर दिया है।जारी आदेश के अनुसार देशभर के सभी जोनल रेलवे को खेल गतिविधियों के संचालन और विकास के लिए अनुदान दिया जाएगा। शैक्षणिक संस्थानों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक जोनल रेलवे को 25 हजार रुपये तथा उत्पादन इकाइयों को 15 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।रेलवे बोर्ड के उप निदेशक (स्थापना-स्पोर्ट्स) रविंदर कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह राशि स्टाफ बेनिफिट फंड के अंतर्गत दी जा रही ह...