कोडरमा, जून 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। बागीटांड़ स्टेडियम, कोडरमा में सोमवार को खेल गतिविधियों के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जिम, बैडमिंटन एवं अन्य खेलों से जुड़े प्रतिभागियों के बीच रस्सा-कशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित रूप से खेल गतिविधियों से जुड़े रहने तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से "नशे को ना, खेल को हाँ" का संकल्प लिया और नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रण दोहराया। यह भी पढ़ें- युवाओं को ...