गंगापार, नवम्बर 10 -- खिलवाड़ में एक बच्चे ने छप्पर की पन्नी में माचिस से आग लगा दी, जिससे छप्पर युक्त मड़हे में रखा किसान का अनाज, खाद व घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। मामला चर्चा का विषय बना रहा। थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी अंतर्गत बरहाकला ग्राम पंचायत के पाल बस्ती निवासी राम नरेश पटेल पुत्र केवला प्रसाद पटेल के छप्पर नुमा गोशाले में एक बच्चे ने सोमवार दोपहर बाद माचिस से आग लगा दी। छप्पर में पालीथीन होने के कारण आग ने विकराल रुप ले लिया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक मड़हे में रखा सात बोरा धान, एक बोरी आलू और एक बोरी खाद सहित गोशाला का अन्य सामान जलकर राख हो गया। बच्चे द्वारा माचिस से खिलवाड़ में आग लगाने की यह घटना चर्चा का विषय बना रहा। पीड़ित किसान ने बच्चे की बुद्धि पर तरस खाते हुए कोई विधिक कार्यवाई नहीं की।

हि...