फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 25 -- अमृतपुर, संवाददाता। खेल-खेल में छात्रा के ऊपर बिजली का पोल गिर गया इससे उसकी मौत हो गयी। धार्मिक स्थल के नजदीक पोल रखे थे। सपोर्ट के लिए लकड़ी लगा दी गयी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। उधरनपुर लीलापुर गांव निवासी सुबोध कुमार कुशवाहा की सात वर्षीय बेटी शिवांगी बुधवार की दोपहर घर के बाहर खेलते-खेलते नजदीक में धार्मिक स्थल पर पहुंच गयी। इसके पास में बिजली के पोल रखे हुये थे। खेलते-खेलते छात्रा वहां तक पहुंच गयी और इस बीच पोल की सपोर्टिंग के लिए लगायी गयी लकड़ी टूट गयी।

परिवार का वज्रपात इससे एक पोल छात्रा के ऊपर गिर गया और वह नीचे दब गयी। शोर शराबा पर आस पास के ग्रामीण दौड़े। छात्रा शिवांगी को बाहर निकाला। इस बीच उसकी सांसे थम चुकी थीं। घटना से मां नेहा देवी, दादी उमा, बाबा भोजपाल, बहन आराधना और भाई शिवम का ...