खेल-खेल में कोल्हू पर चढ़ा मासूम, टी-शर्ट फंसने गंभीर घायल
शामली, जून 15 -- चौसाना रविवार की सुबह चौसाना कस्बे में गन्ने के रस के कोल्हू पर खेलते समय चार वर्षीय मासूम बालक चपेट मे आने से घायल हो गया। चलते कोल्हू में बालक की टी-शर्ट फंस जाने से वह मशीन की चपेट में आ गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल बालक का करनाल के अस्पताल में उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे का शिकार बालक कोल्हू संचालक का बेटा है।
घटना का विवरण चौसाना निवासी सोनू गली मौहल्लो मे घूम घूमकर गन्ने का रस बेचने का काम करता है। रविवार सुबह उसका चार वर्षीय पुत्र विराज भी उसके पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह कोल्हू के ऊपर चढ़ गया। इसी दौरान उसकी टी-शर्ट मशीन में फंस गई और देखते ही देखते वह कोल्हू की चपेट में आ गया। घटना के समय पिता किसी अन्य काम मे व्यस्त था जिस कारण हादसा हो गया। बालक के साथ हुए हादस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.