इंदौर, मई 18 -- मध्य प्रदेश के इंदौर के जूनी इंदौर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। नंदन वन कॉलोनी में खेलते-खेलते कार में छिपी 4 साल की मासूम बेबी हाजरा की दम घुटने से मौत हो गई। मासूम करीब दो घंटे तक बंद कार में तड़पती रही, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। जब तक परिवार वाले उसे बाहर निकालते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक बेबी हाजरा रविवार दोपहर घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वह पास में खड़ी कार में जाकर बैठ गई। खेल-खेल में बच्ची ने खुद को सीटों के बीच छिपा लिया, लेकिन अचानक कार का लॉक लग गया और वह अंदर ही कैद हो गई।कैसे घुटा दम? दोपहर की तेज गर्मी में बंद कार कुछ ही मिनटों में भट्टी जैसी हो गई। अंदर ऑक्सीजन कम होने लगी और मासूम का दम घुटने लगा। इधर परिवार को लगा कि बच्ची आसपास ह...