पटना, अगस्त 7 -- भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. कन्हैया सिंह ने कहा है कि बिहार में खेलों का परिदृश्य अब तेजी से बदल रहा है। प्रदेश के युवाओं के लिए खेल जगत में असीम संभावनाएं विकसित हुई हैं और इस बदलाव की मजबूत नींव यशस्वी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कुशल नेतृत्व में रखी गई है। शुक्रवार को जारी बयान में भाजपा नेता डॉ. सिंह ने कहा कि आज स्कूल से लेकर विश्वविद्यालय (यूनिवर्सिटी) स्तर तक खेल प्रतिस्पर्धाएं बढ़ी हैं। स्कूली बच्चों में स्पोर्ट्स के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सरकार युवाओं के बीच खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठा रही है, खासकर फुटबॉल जैसे लोकप्रिय खेल के प्रचार-प्रसार और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए राज्य सरकार के प्रयास विशेष रूप से सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि इस विजन का नतीजा ह...