उन्नाव, मई 9 -- उन्नाव, संवाददाता। गणतंत्र दिवस पर शासन स्तर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्मश्री सम्मानित किया जाता है। ऐसे में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों से आवेदन मांगे गए हैं। सम्मान पाने के इच्छुक खिलाड़ी जिला खेल कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी, प्रशिक्षक, खेल प्रशासक और खेल क्षेत्र में उपलब्धि रखने वाले व्यक्ति जिला खेल कार्यालय से निर्धारित आवेदन प्रारूप व दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकते हैं। आवेदक अपने खेल संबंधी व्यक्तित्व व कृतित्व का विवरण तीन प्रतियों में तैयार कर जिला खेल कार्यालय में जमा कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- पद्म पुरस्कारों को आवेदन की अंतिम तिथि 28 मई इसमें आवेदक की प्रमुख उपलब्धियां, राष्ट्री...