मधुबनी, फरवरी 11 -- जयनगर,निज प्रतिनिधि। खेल विभाग की ओर से ग्राम पंचायत एवं सभी नगर पंचायतों में खेल क्लब के गठन के सैद्धांतिक सहमति दी गयी है। इसका उद्देश्य खेलों में भागीदारी को सरल एवं सुलभ बनाना, प्रतिभा विकास व सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले खेल क्लबों के पंजीकरण एवं मान्यता दिलाना,खेल क्लबों के लिए बुनियादी प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रमुख है। जिला खेल व कला संस्कृति अधिकारी नीतीश कुमार ने बुधवार को प्रखंड के कोरहिया पंचायत सरकार भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण योजना को जमीनी स्तर पर लागू करने को सबका सहयोग चाहिये। एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल,हॉकी ,बैडमिंटन,कुश्ती,शूटिंग,भारतोलन,हैंडबॉल फुटबॉल,टेबल टेनिस,बॉक्सिंग,बास्केटबॉल, ताइक्वांडो,तल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.