खेल को मित्रता भाव से ही खेलें युवा
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 21 -- देल्हूपुर। युवा किसी भी खेल को खेलते समय केवल खेल और मित्रता के भाव से ही खेलें। खेल में किसी भी बात को लेकर भविष्य बदले की भावना न होना चाहिए। खेल के माध्यम से नई पहचान बनाएं और अपना शारीरिक, मानसिक विकास करना चाहिए। भारतीय क्षत्रिय कल्याण संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री व भाजपा मंडल अध्यक्ष लव सिंह गहलौत ने कसेरुआ ग्राम सभा में युवाओं को वॉलीबाल, नेट और एक्सरसाइज करने के लिए सामान देते हुए युवाओं से कहा। इस अवसर पर नवाब सिंह, आजाद सिंह, जटाऊ सिंह, अनिल सिंह, विशाल सिंह, अभिषेक सिंह, रामू सिंह, विकास सिंह, साहिल सिंह, विक्की सिंह, शनि सिंह, हिमांचल सिंह, निर्गेंद्र सिंह, गोलू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.