गढ़वा, दिसम्बर 27 -- डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान उच्च विद्यालय के खेल मैदान में शनिवार को नीलांबर-पीतांबर प्रखंड स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक अनंत प्रताप देव ने फुटबॉल को किक मारकर किया। मौके पर विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार खेल के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उसके लिए कई योजनाएं चल रही हैं। खेल से शारीरिक विकास के साथ-साथ बौद्धिक विकास भी होता है। किसी भी तरह के खेल को निरंतर खेलते रहना चाहिए। विधायक ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों के लिए ही हेमंत सोरेन की सरकार के द्वारा पोटो हो खेल का आयोजन शुरू कराया गया है। यह खेल राज्य के हर प्रखंडों में होता है। खिलाड़ियों को सरकार की ओर से आर्थिक सहयोग भी दिया जाता है। मौके पर प्रखंड आदिवासी खरवार समाज के अध्यक्ष रामप्यारे सिंह, ...