खेल कोटे से प्रवेश के लिए 27 से काउंसिलिंग
प्रयागराज, जुलाई 23 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इविवि में सीयूईटी-2026 के तहत खेल कोटे से प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 27 जुलाई से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को प्लावेश भवन, चैथम लाइंस स्थित विश्वविद्यालय परिसर में निर्धारित समय पर मूल खेल प्रमाणपत्र, स्कोर कार्ड, एडमिट कार्ड और शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित होना होगा।काउंसिलिंग के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा भी होगी। बीएएलएलबी और बीए-एफए/पीए की काउंसिलिंग 27 जुलाई, बीकॉम की 28 जुलाई, बीएससी गणित एवं जीवविज्ञान की 29 जुलाई, बीए की 30 जुलाई और बीबीए-एमबीए समेत अन्य एकीकृत पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग 31 जुलाई को होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा सभी पाठ्यक्रमों के लिए दोपहर तीन बजे से होगी। यह भी पढ़ें- Lucknow News: केकेसी में बीए, बीकॉम और बीएससी की मेरिट जारी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.