हल्द्वानी, अप्रैल 26 -- कालाढूंगी। भगवती शाह स्पोर्ट्स क्लब के छात्रों ने इस बार खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी अपना हुनर दिखाया। क्लब अध्यक्ष ताराचंद ने बताया कि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवीपुरा की छात्रा हिना बिष्ट ने खेल के साथ हाईस्कूल में 88 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में पहला स्थान पाया। सोनाक्षी निमोनिक स्कूल लामाचौड़ ने 90 फीसदी अंकों के साथ पहला, राउमावि देवीपुरा की छात्रा छाया ने 73 फीसदी के साथ पहला स्थान पाया। कोच मनमोहन सिंह बसेड़ा ने बताया कि हिना सोनाक्षी और छाया तीनों राष्ट्रीय स्तर खो-खो के खिलाड़ी भी हैं। हिना 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। यह भी पढ़ें- टॉपर तनुजा को ब्लॉक प्रमुख ने भेंट की क्रिकेट किट लता बिष्ट, अशोक बिष्ट विवेक कुमार, राजेंद्र सिंह नेगी, नीलेश कुमटिया, राजेश बिष...