देवरिया, जून 7 -- बंजरिया बाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। तरकुलवा थाना क्षेत्र के सीतापट्टी गांव में बच्चों के बीच खेल के दौरान शुरू हुआ विवाद रविवार को हिंसक रूप ले लिया। मारपीट के दौरान एक किशोर चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।सीतापट्टी गांव निवासी जीशान (13) पुत्र जमशेद और तनवीर पुत्र सबरे आलम के बीच दो दिन पूर्व खेल के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसी विवाद को लेकर रविवार सुबह दोनों पक्षों के बीच फिर कहासुनी व मारपीट शुरू हो गयी। इसी दौरान जीशान की पीठ में चाकू लग गया, जिससे वह मौके पर ही ज़मीन पर अचेत होकर गिर गया। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में चला चाकू, पिता-पुत्र घायल लोगों ने घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हाल...