गिरडीह, जनवरी 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में 10 से 12 जनवरी तक अभाविप द्वारा हाई स्कूल मैदान गिरिडीह में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन आहूत है। इसके लिए एचई हाई स्कूल प्रबंधन द्वारा खेल मैदान नहीं दिए जाने पर अभाविप ने बुधवार को आक्रोश जताया। स्थानीय विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के खिलाफ अभाविप के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गिरिडीह में नारेबाजी की। आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक के इशारे पर ही उन्हें खेल मैदान नहीं दिया गया है। इस मामले में अभाविप के प्रतिनिधिमंडल ने प्लस टू हाई स्कूल गिरिडीह के प्राचार्य से मुलाकात की, पर प्रतिनिधिमंडल को मैच कराने का आदेश नहीं मिला। अभाविप के मंटू मुर्मू ने बताया कि 17 दिसंबर को स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थी परिषद को खेल मैदान में होनेवाले स्वामी विवेकानंद जिल...