खेल के महत्व से परिचित हुए एनएसएस के छात्र-छात्राएं
सिद्धार्थ, अगस्त 28 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वामी विवेकानंद इकाई एवं रानी लक्ष्मीबाई इकाई के संयुक्त तत्वावधान में व मेरा युवा भारत की ओर से गुरुवार को खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर चेयरमैन उमा अग्रवाल व क्रिकेट खिलाड़ी मानस श्रीनेत राजपूत ने किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अभिभाषण को महाविद्यालय के छात्रों एवं उपस्थित जनसमूह ने सुना और खेलों के महत्व तथा युवाओं की भूमिका पर उनके विचारों से प्रेरणा हासिल की।प्राचार्य डॉ. एके सिंह ने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और अनुशासन का आधार हैं। यह भी पढ़ें- खेलो इंडिया संवाद से विद्यार्थियों में भरा खेल भावना का उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.