बलिया, अप्रैल 15 -- बलिया। खेलने के दौरान हुए विवाद में चाकूबाजी हो गयी। इस घटना में एक किशोर गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है। हल्दी पश्चिम टोला निवासी सुदर्शन यादव का 15 वर्षीय पुत्र अभिषेक गांव के खेल मैदान पर मंगलवार की शाम खेल रहा था। इस दौरान हल्दी पांडे टोला के रहने वाले नसीम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जाता है कि देर शाम घर जाते समय रास्ते में एक बार फिर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि नसीम ने चाकू से हमला कर अभिषेक को घायल कर दिया। घटना के बाद खलबली मच गयी तथा मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। एसओ हल्दी रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.