सहरसा, फरवरी 23 -- सलखुआ, एक संवाददाता। पुलिस सप्ताह के तहत रविवार को हाई स्कूल मैदान में नागरिक एकादश और पुलिस प्रशासन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सरिता संगम, थानाध्यक्ष संजना कुमारी, रतिलाल यादव, मुखिया रणवीर यादव, आलोक भारती ने किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नागरिक एकादश की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 142 रन बनाए। जवाब में पुलिस प्रशासन की 12वें ओवर में ही चार विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। निर्णायक केशरी कुमार,उद्घोषक मनीष कुमार, सन्नी कुमार थे। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस सप्ताह का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच आपसी विश्वास एवं समन्वय को मजबूत करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.