गढ़वा, दिसम्बर 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। एबी मॉडल स्कूल बाकरगंज के प्रांगण में विद्यालय का द्वितीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम सैयद फैसल अहमद के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की संस्थापक एनुल, निदेशक बाकर अली ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता की शुरुआत सभी छात्र-छात्राओं द्वारा खेल शपथ लेकर की गई। उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक बाकर अली ने कहा कि खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का सशक्त माध्यम है। खेल बच्चों को फिट और सक्रिय रखने के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और टीमवर्क जैसे गुणों का विकास करता है। टीम भावना से खेलते हुए बच्चे सहयोग, नेतृत्व और सकारात्मक सोच सीखते हैं, जो उनके भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। खेलकूद प्रतियोगिता में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.