बक्सर, अगस्त 29 -- युवा के लिए ---- अपील सरकारी विद्यालयों में 'खेलों और सीखों' थीम पर हुई संगोष्ठी अभिभावकों के साथ बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर विचार किया डुमरांव, संवाद सूत्र। प्रखंड के अलग-अलग सरकारी विद्यालयों में शनिवार को 'खेलों और सीखों' थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की पढ़ाई के साथ उनके शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में खेल गतिविधियों की भूमिका को रेखांकित करना रहा। संगोष्ठी के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, उनकी रुचि और विद्यालय में होने वाली गतिविधियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान मध्य विद्यालय रामपुर मठिया में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ने बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं समझना चाह...