एटा, जून 8 -- सोमवार को वर्मा नगर में लॉर्ड कृष्णा क्रिकेट टूर्नामेंट उत्साह और खेल भावना के वातावरण में हुआ। मुकाबला श्रीनगर एटा और कमसान की टीमों के मध्य खेला गया। इसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी एवं मीरा गांधी ने खिलाड़ियों और आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं तथा उन्हें नशामुक्त और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। टूर्नामेंट की आयोजन समिति के सदस्...