जहानाबाद, मार्च 21 -- राज्यस्तरीय सीनियर बालक-बालिका टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अरवल से खिलाड़ियों का जत्था हुआ रवाना अरवल दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर टीम को किया विदा अरवल, निज संवाददाता। हाजीपुर में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय सीनियर बालक-बालिका टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अरवल जिले की टीम शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में रवाना हुए। 21 से 22 मार्च तक आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। टीम के रवाना होने के दौरान अरवल बस स्टैंड पर खिलाड़ियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही। जिन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने हरी झंडी द...